उन्नाव। बिछिया सीएचसी में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से कैशलेस इलाज के नाम पर फर्जी मरीजों को भर्ती कराने का खेल महीनों से चल रहा है। सीएचसी के बेड नंबर 10 पर 19 और 21 सितंबर को महज 33 मिनट से एक घंटे 40 मिनट के अंतराल में कई मरीज भर्ती दिखाए गए हैं। इतना ही नहीं सभी मरीज बुखार से पीड़ित बताए गए हैं। अनियमिता का मामला सामने आने पर सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं।
बिछिया सीएचसी में 19 सितंबर को सुबह 11:12 बजे चंदन प्रसाद को बेड नंबर 10 पर भर्ती दिखाया गया और ठीक 33 मिनट बाद कालिका सिंह को वही बेड आवंटित कर दिया गया। ये दोनों बुखार से पीड़ित दिखाए गए।
इसी तरह 21 सितंबर को बेड नंबर 10 पर सुबह 11:04 बजे शौर्य प्रताप सिंह को बुखार से पीड़ित होना दिखाकर भर्ती दिखाया गया। इसी बेड पर महज 42 मिनट बाद, 11:46 बजे सोनी सिंह नाम की महिला को बुखार से पीड़ित बताकर भर्ती दिखा दिया। इसी तरह सात अक्तूबर को भी बेड नंबर 10 पर तीन मरीज भर्ती दिखाए गए थे।
मरीज का नाम- शौर्य प्रताप सिंह
मरीज का नाम- शौर्य प्रताप सिंह
मरीज का नाम- शौर्य प्रताप सिंह