फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला से दुष्कर्म की कोशिश में पांच साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। छह साल पहले घर की छत पर महिला से दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी के दोषी साबित होने पर न्यायालय ने पांच साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने 20 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

औरास थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि तीन मार्च 2020 की रात छत पर दिपवल गांव निवासी आशीष गुप्ता ने दुष्कर्म की कोशिश की थी। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आशीष को दबोच लिया। इस दौरान आरोपी का भाई मनीष वहां पहुंचा और तमंचा दिखाकर आशीष को छुड़ा ले गया। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक लोक अभियोजक ने मजबूत साक्ष्य और तर्क रखे। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने व साक्ष्यों के आधार पर आशीष गुप्ता पर महिला से दुष्कर्म की कोशिश का दोष साबित होने पर न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंह ने पांच वर्ष के सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा न करने पर उसे छह-छह माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें