फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाहर की दवाएं लिखने के आरोपी डॉक्टरों की डिप्टी सीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरों पर बाहर की दवाएं लिखने के आरोप लगते हैं। इसके बावजूद डॉक्टरों पर कार्रवाई नहीं होती है। इससे मरीजों को परेशानी होती है। बाहर की दवाएं लिखने के आरोपी डॉक्टरों पर कार्रवाई न होने से सीएमएस ने डिप्टी सीएम, महानिदेशक, मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है।
मरीजों को सस्ती व गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के लिए महिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र व दवा वितरण कक्ष का संचालन किया जाता है। इसके बावजूद मरीजों को बाहर की दवाएं लिखी जाती है। एक महिला मरीज ने इसकी शिकायत सीएमएस डॉ. अरविंद आनंद से की थी। मामले की जानकारी होने पर सीएमएस ने आरोपी डॉ. अंसार अली, डॉ. रमन को बाहर की दवा न लिखने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद डॉक्टर की मनमानी जारी रही।
विज्ञापन

इस पर सीएमएस ने डीजी, एडी हेल्थ और डीएम को पर्चियों व शिकायत प्रतियों के साथ पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि आरोपी डॉक्टर पर अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

अब सीएमएस ने मुख्य सचिव, महानिदेशक, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को पत्र लिखकर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है। सीएमएस डॉ. अरविंद आनंद ने बताया कि डॉक्टरों को बाहर की दवाएं न लिखने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत होने पर केवल जनऔषधि केंद्र की दवाएं लिखने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें