फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वायु प्रदूषण फैलाने पर फैक्टरी सील, बिजली कनेक्शन भी काटा

विज्ञापन
फोटो-33-बंथर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जेएस इंटरनेशनल फैक्टरी को सील करती प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क
विज्ञापन
उन्नाव। बार-बार नोटिस के बाद भी दुर्गंध और वायु प्रदूषण न रोकने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शुक्रवार को फैक्टरी सील कर दी। बंथर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इस फैक्टरी में कुत्तों के बिस्कुट बनाए जाते थे।
विज्ञापन

बंथर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जेएस इंटरनेशनल नाम की फैक्टरी में कुत्तों के बिस्कुट बनाए जाते हैं। स्लाटर हाउस से निकलने वाले अपशिष्ट व अन्य सामग्री से बिस्कुट बनाने की प्रक्रिया को खुले में ही पूरा किया जा रहा था। इससे कई किलोमीटर दूर तक दुर्गंध से लोग परेशान थे। कई बार शिकायतों पर जांच और नोटिस के बाद भी वायु प्रदूषण पर रोक न लगाने पर शुक्रवार को एसडीएम सदर राजेश कुमार विश्वकर्मा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शशि बिंदकर ने टीम के साथ पहुंचकर फैक्टरी को सील कर दिया। चोरी छिपे संचालन न हो सके इसलिए बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें