फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: प्रसव के बाद महिला की मौत, गलत इंजेक्शन देने के लगाया आरोप

विज्ञापन
तानिया(फाइल फोटो)
विज्ञापन
हसनगंज। प्रसव के कुछ घंटे बाद निजी अस्पताल में भर्ती प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल संचालक पर
विज्ञापन

गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।

मोहान नगर पंचायत के जोगियाना मोहल्ला निवासी तानिया (23) को सात अक्तूबर की शाम प्रसव पीड़ा होने पर ग्लोब हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। अस्पताल में डॉक्टर ने ऑपरेशन से प्रसव कराया। परिजनों के अनुसार आठ अक्तूबर रात करीब नौ बजे इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद तानिया की हालत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
भाई मोहम्मद अल्ताफ ने आरोप लगाया कि प्रसव के बाद गलत इंजेक्शन लगाया गया, जिससे बहन की मौत हो गई। बताया कि एक वर्ष पहले भी तानिया की डिलीवरी इसी अस्पताल में हुई थी, जिसमें नवजात की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि उस समय बकाया राशि न चुका पाने पर अस्पताल संचालक डॉ. सुशील सिंह ने तानिया का मोबाइल रख लिया था, जो रुपये देने के बाद लौटाया गया था। प्रसूता की मौत से मां रहीसा बानो, पिता सदन अहमद और पति रेहान बेहाल हैं। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें