फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: टीबी के खिलाफ लड़ाई में जोश भरेंगे युवा

विज्ञापन
विकास भवन साभार में अधिकारियों को शपथ दिलातीं सीडीओ। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
उन्नाव। टीबी के खिलाफ लड़ाई में अब युवाओं और खेल संगठनों का जोश भी जुड़ेगा। गुरुवार को ‘टीबी मुक्त भारत अभियान-जोश टीम’ के राष्ट्रीय शुभारंभ का सीधा प्रसारण विकास भवन सभागार में देखा गया। अधिकारियों ने जागरूकता बढ़ाने, मरीजों की पहचान और उनका पूरा इलाज सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

भारत सरकार की पहल पर नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम से ‘जोश टीम’ अभियान की शुरुआत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री तथा केंद्रीय खेल और रक्षा राज्य मंत्री ने संयुक्त रूप से अभियान का शुभारंभ किया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज की अध्यक्षता और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार शर्मा की मौजूदगी में स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रसारण देखा।
कार्यक्रम के अंत में सीडीओ और सीएमओ ने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को टीबी उन्मूलन के लक्ष्य समय से हासिल करने की शपथ दिलाई। कहा कि इसका उद्देश्य युवा शक्ति और खेल संगठनों की भागीदारी से टीबी उन्मूलन के प्रयासों को गति देना है। स्वास्थ्य विभाग और युवाओं का समन्वय ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने में मददगार होगा। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मनीष मिश्रा, जिला कार्यक्रम समन्वयक विनोद कुमार यादव, डब्ल्यूएचपी के अश्वनी मिश्र, हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया और माई भारत के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें