फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फरार आरोपी के खिलाफ मुनादी कराकर चस्पा कराया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप बिछाने के दौरान हुए पाइप चोरी मामले में एक आरोपी लंबे समय से फरार है। अब न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। इस पर रविवार को पुलिस ने मुनादी कराकर नोटिस चस्पा कराया है।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के घूरखेत गांव में करीब दो साल पहले जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई जा रही थी। बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के जटपुरा बेलथरा निवासी उस्मान, निशांत यादव समेत अन्य साथियों के साथ मिलकर पाइप काटकर चुरा ले गया था। नौ नवंबर 2024 को अनिल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के दौरान उस्मान उर्फ मुल्ला का नाम भी प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश की लेकिन वह लगातार फरार चल रहा है।
दो अप्रैल 2026 को न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी अधिपत्र जारी किया था। इसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय ने आरोपी उस्मान के खिलाफ गिरफ्तारी आदेश जारी किए। मामले के विवेचक सियाराम चौरसिया ने बताया कि रविवार को मुनादी कराकर आरोपी के घर के बाहर व सार्वजनिक स्थलों पर नोटिस चस्पा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें