उन्नाव। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत शुक्रवार को संविदा कर्मचारियों की लंबित मांगों और शिकायतों के समाधान के लिए सीएमओ कार्यालय में शिकायत निवारण समिति (जीआरसी) की बैठक हुई। अध्यक्षता सीएमओ डॉ. अजय कुमार शर्मा ने की।
कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने वेतन भुगतान में विलंब, लंबित बोनस/लॉयल्टी, अवकाश एवं मानव संसाधन संबंधी समस्याएं, सीएचओ व अन्य संविदा कर्मियों के अधूरे रिकॉर्ड, एंक्वास के लिए बजट और किराए के उपकरणों के भुगतान जैसे मुद्दे उठाए। सीएमओ ने सभी अधिकारियों को जल्द समस्याएं निस्तारित करने के आदेश दिए। इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक इंतजार अहमद सिद्दीकी और डीसीपीएम जे.बी. पांडेय भी मौजूद रहे। (संवाद)