फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बच्ची के इलाज के लिए ननिहाल और पिता पक्ष में मारपीट

विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड के बाहर आपस में मारपीट करते दोनों पक्ष के लोग। स्रोत: वीडियो - फोटो : 1
विज्ञापन
उन्नाव। सांस की समस्या से जूझ रही बच्ची को रेफर करने के बाद इमरजेंसी वार्ड के बाहर ननिहाल और पिता पक्ष के लोग भिड़ गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह निवासी नदीम की एक साल की बेटी इसरा को सांस लेने में तकलीफ है। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बृज कुमार ने बच्ची की हालत नाजुक देखकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया। करीब 24 घंटे बाद भी उसकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर करने का सुझाव दिया।
इसी दौरान ननिहाल और पिता पक्ष के बीच इलाज और जिम्मेदारी को लेकर विवाद शुरू हो गया। इमरजेंसी वार्ड के अंदर पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी। हंगामे के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। सीएमएस डॉ. एसके शुक्ला ने बताया कि आपसी विवाद था। किसी ने शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें