फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जांच अधिकारी को नहीं मिले डॉक्टर, शिकायतकर्ता भी नहीं आया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। नगर स्थित अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद पति ने मुख्यमंत्री व आईजीआरएस में शिकायत की थी। बृहस्पतिवार को सीएचसी प्रभारी जांच करने पहुंचे लेकिन डॉक्टर नहीं मिले। शिकायतकर्ता भी बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के खीरो थाना के अतरहर गांव निवासी संजीत का आरोप है कि 17 अगस्त को बिहार थाना क्षेत्र निवासी नर्स ने पत्नी चांदनी को नगर स्थित जनता हॉस्पिटल में भर्ती कराया। प्रसव के कुछ देर बाद बच्चे में ऑक्सीजन की कमी बताकर जिला अस्पताल ले जाने को कहा गया। कुछ देर बाद प्रसूता की भी हालत गंभीर होने की जानकारी दी गई। जब अस्पताल पहुंचे तो वह मृत मिली।
बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. अजय शर्मा के निर्देश पर सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार व बीसीपीएम इसहाक अली हॉस्पिटल पहुंचे। पंजीकरण संबंधी दस्तावेज सही मिले लेकिन कोई भी डॉक्टर नहीं मिला। इससे बयान दर्ज नहीं हो सके। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि डॉक्टर और शिकायतकर्ता के बयान दर्ज करने थे लेकिन दोनों ही नहीं आए। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें