पथ संचलन करते स्वयं सेवक। स्रोत: स्वयं सेवक
नवाबगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी पर बुधवार को कस्बे में पथ संचलन किया। श्यामलाल इंटर कॉलेज में सुबह गणवेश में स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ। इसके बाद कतारबद्ध होकर टोली ने नगर में पथ संचलन कर सामाजिक एकता, संगठन और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। इस दौरान नगर संचालक विवेक, नगर कार्यवाहक सुशील, नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी और प्रशासक प्रतिनिधि रवि सिंह सहित संघ के स्वयंसेवक मौजूद रहे। (संवाद)