फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किस्तें जमा करने के बाद भी नहीं दी परिपक्वता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। महिला ने शहर के मोहल्ला गांधी नगर के ईदगाह निवासी कंपनी के एजेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप है कि 11 साल तक रुपये जमा कराने और परिपक्वता अवधि पूरी होने के बाद भी रकम नहीं लौटाई।
विज्ञापन

अचलगंज क्षेत्र के हड़हा गांव की शहनाज ने बताया कि शहर के मोहल्ला ईदगाह, गांधी नगर निवासी सरफराज फाइनेंस कंपनी का एजेंट है। उसने हर महीने दो हजार रुपये की 60 किस्तें जमा करने पर परिपक्वता पर 1.20 लाख रुपये के बदले 1.50 लाख रुपये देने का भरोसा दिया था। बताया कि 21 मई 2015 से छह फरवरी 2020 तक कंपनी के कार्यालय में किस्तें जमा कीं। उसे रसीदें और पासबुक भी दी गई थी। आरोप है कि कुछ किस्तों की रसीद नहीं दी गई। बाद में पुरानी पासबुक लेकर नई पासबुक में पिछली जमा रकम का पूरा ब्योरा दर्ज नहीं किया गया।
आरोप है कि चार अक्तूबर 2022 को सरफराज से संपर्क करने पर उसने खाते में कुछ रुपये कम होने की बात कह कर एक सप्ताह में परिपक्वता की धनराशि का भुगतान कराने का आश्वासन दिया लेकिन रकम खाते में नहीं पहुंची। बताया कि इस मामले की शिकायत पांच अगस्त 2024 को पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस के सामने आरोपी सरफराज ने रुपये लेने की बात स्वीकार करते हुए एक माह में पूरी रकम लौटाने का आश्वासन दिया लेकिन फिर भी उसकी रकम वापस नहीं मिली। इस पर अदालत का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें