फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पत्नी और बच्चों की तलाश में निकले युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

विज्ञापन
घटना की जानकारी देती मां माया देवी। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। पत्नी और बच्चों की तलाश में निकले युवक की कचहरी पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी ने जांच की। तलाशी में मिली पर्ची में लिखे मोबाइल नंबर से मां को सूचना दी गई।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के थाना सरेनी के पूरे सूबेदार सिंह सुनौरा का पुरवा निवासी रुपेश (30) पिता धनीराम के साथ पंजाब में मजदूरी करता था। साथ में पत्नी चांदनी और दो बच्चे भी रहते थे। रूपेश की मां माया देवी ने बताया कि 12 अक्तूबर को बेटे और बहू में पंजाब में ही विवाद हुआ था। इसके बाद बहू बच्चों को लेकर बिना बताए चली आई। बेटा पत्नी और बच्चों की तलाश करते हुए 13 अक्तूबर को घर आया था। कुछ देर रुकने के बाद फिर अपनी ससुराल खीरो थाना क्षेत्र के गुलाबराय खेड़ा चला गया था। उसके बाद से बेटे का कुछ पता नहीं चला।
शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे फोन आया कि बेटा उन्नाव के कचहरी क्रॉसिंग के पास ट्रेन से गिर गया है और उसकी मौत हो गई। मां ने बताया कि बहू और बच्चे कहां है अभी यह भी सही पता नहीं है। न ही बेटे की ससुराल से ही कोई आया है। बेटे की मौत की सूचना पर पिता पंजाब से चले हैं। वह चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें