फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 50 मीटर दौड़ में सूर्यांश और जया अव्वल

विज्ञापन
लंबी कूद में प्रतिभाग करतीं छात्रा। स्रोत: शिक्षिका - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सफीपुर। ब्लॉक क्षेत्र की न्याय पंचायत बम्हना में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में सूर्यांश व बालिका वर्ग में जया ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के 100 मीटर बालक वर्ग में भी सूर्यांश अव्वल रहे। बालिका वर्ग में आस्था पाल प्रथम रहीं। बालिका वर्ग की कबड्डी बड़ादेव और बालक वर्ग में कुसैला समग्र विद्यालय की टीमें विजेता रहीं। लंबी कूद में जैद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इंचार्ज शिक्षक रेशमा नकवी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र वितरित किए। अनुदेशक चेतन मिश्रा, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक आशुतोष श्रीवास्तव, शिक्षिका अनीता, मिताली बाजपेई, सरतेज सिंह, कृष्ण चंद्र शुक्ल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें