फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइक की टक्कर से मजदूर की माैत

विज्ञापन
रंजीत (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
सोनिक। दही थाना क्षेत्र के सराय कटियान स्थित औद्योगिक गलियारा जाने वाली रोड पर शुक्रवार की रात पैदल घर लौट रहे 22 वर्षीय रंजीत को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में रंजीत की मौत हो गई। घायल बाइक सवार का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

दही थाना क्षेत्र के मैता निवासी संदीप ने बताया कि छोटा भाई रंजीत मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे रंजीत बशीरतगंज बाजार से काम कर पैदल घर लौट रहा था। सराय कटियान गांव के पास सराय कटियान निवासी नंदलाल (60) की बाइक से रंजीत को टक्कर लग गई। इससे रंजीत और नंदलाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रंजीत की नाजुक हालत देख कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। रंजीत की मौत से मां सुनीता देवी, पिता मुन्नीलाल और बड़ा भाई संदीप समेत परिजन बेहाल हैं। दही थाना अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें