फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गेहूं-चावल, दाल में कीड़े, विशाल मेगा मार्ट में कारोबार संचालन पर रोक

विज्ञापन
विशाल मेगा मार्ट में जांच करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। स्रोत: वीडियो।
विज्ञापन
उन्नाव। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान में जहां नौ नमूने लिए गए, वहीं विशाल मेगा मार्ट में बिक्री के लिए रखे गेहूं, चावल और दाल में कीड़े मिलने पर अग्रिम आदेशों तक कारोबार संचालन पर रोक लगा दी। विभाग ने 16,664 रुपये का सामान नष्ट कराया और सरसों का तेल सील कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों में राजेंद्र प्रसाद, आशीष कुमार वर्मा और महेश कुमार आदि ने सबसे पहले मियागंज के बड़ी बाजार में संचालित मेसर्स अभय किराना स्टोर में जाकर जांच की। यहां सरसों तेल, मूंगफली और काजू का सैंपल लिया। साथ ही संदेह के आधार पर 13 किलोग्राम सरसों के तेल को सील कर दिया। इसकी कीमत 2470 रुपये है। साफ-सफाई न मिलने पर नोटिस दिया गया।
इसके बाद टीम हिरन नगर में नीलू दूध डेयरी में जांच की। यहां से घी का नमूना लेते हुए नोटिस दिया। टीम ने गदनखेड़ा में राधे-राधे डेयरी में जांच की। यहां से पनीर, घी का नमूना लिया और नोटिस दिया। चंद्रशेखर आजाद नगर में मेसर्स विशाल मेगा मार्ट में जांच की। यहां बिक्री के लिए रखे गेहूं, चावल और दाल आदि में कीड़े रेंगते मिले। इसपर कर्मचारी कोई जवाब नहीं दे सके। मूंगफली और अलग-अलग ब्रांड के दो घी के नमूने लिए गए। साथ ही कारोबार अग्रिम आदेशों तक बंद करा दिया। साथ ही चावल, चना, दाल, ऑयल, सूजी, घी आदि के खराब होने पर नष्ट करा दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें