फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सौ मीटर दौड़, हर्डल और ऊंची कूद में प्रशिष्टि ने जीते तीन स्वर्ण

विज्ञापन
लंबी कूद में प्रतिभाग करती छात्रा। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
उन्नाव। माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिलास्तरीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाएं हुईं। इसमें प्रशिष्टि ने 100 मीटर दौड़, हर्डल और ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियन बनीं।
विज्ञापन

ऊंची कूद अंडर-14 बालिका वर्ग में माही ने रजत पदक जीता। अंडर-14 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सौम्या तथा बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में संजय ने बाजी मारी। अंडर-14 बालक वर्ग के डिस्कस थ्रो में उत्कर्ष ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 वर्ग के डिस्कस थ्रो और शॉटपुट में नितिन तथा ऊंची कूद में मिथुन ने अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
जिला क्रीड़ा सचिव नवीन सिन्हा, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय महामंत्री रामाशंकर मुन्ना, पूर्व प्रदेशीय महामंत्री देवस्वरूप द्विवेदी, जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त, प्रधानाचार्य अजय सिंह यादव, निखिल त्रिवेदी, नरेंद्र चौरसिया और सत्य नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।

लंबी कूद में प्रतिभाग करती छात्रा। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें