फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पुलिस की निगरानी में जेसीबी से शुरू कराई नाले की सफाई

विज्ञापन
मौला बाकीपुर गांव के पास बंद नाला खुलवाने पहुंचे सीओ तेज बहादुर सिंह व पुलिस बल। संवाद
विज्ञापन
हसनगंज। तहसील क्षेत्र के मौला बाकीपुर गांव के बाहर नाला बंद होने से आसपास के कई गांवों में जलभराव है। शनिवार को नहर विभाग ने जेसीबी की मदद से नाले की सफाई शुरू करा दी है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के मौला बाकीपुर गांव के बाहर स्थित नाला बंद होने से गजफ्फरनगर, पंचमखेड़ा, पचगहना, शिवपुरी, रायखेड़ा और तेगापुर समेत आसपास के कई गांवों में जलभराव की स्थिति है। खेत जलमग्न होने से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को विधायक ब्रजेश रावत के आवास पहुंच कर समस्या के निराकरण की गुहार लगाई थी। विधायक के निर्देश पर देर शाम करीब आठ बजे एसडीएम शालिनी सिंह तोमर, कोतवाल शरद कुमार और क्राइम इंस्पेक्टर अनिरुद्ध सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे।
नहर विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी से नाला खोलने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेसी नेता मुनेश्वर रावत ने विरोध किया। विवाद की स्थिति देख प्रशासनिक टीम लौट गई थी। शनिवार को सीओ तेज बहादुर सिंह और कोतवाल शरद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी से बंद नाले की सफाई का काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता मुनेश्वर रावत का तर्क है कि नाला बंद है लेकिन जरूरत के अनुसार पानी निकल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाढ़ की स्थिति है, ऐसे में नाला खुलने से बाढ़ कम नहीं होगी। एसडीएम शालिनी सिंह तोमर ने बताया कि नाला बंद था। जेसीबी से सफाई शुरू करा दी गई है। जल्द ही पानी घटने से लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें