फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मवेशी चराने गए बच्चे की तालाब में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। मवेशी चराने गया 11 वर्षीय बालक तालाब में गए मवेशियों को निकालते समय गहराई में जाने से डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मूल रूप से बांगरमऊ के जमुनिया गांव निवासी आयुष उर्फ कालू (11) थाना क्षेत्र के छड़उवा खेड़ा गांव निवासी मामा जुग्गीलाल के यहां मां पूजा के साथ रहता था। बृहस्पतिवार की दोपहर हड़हा गांव की ओर मवेशी चराने गया था। तालाब में गए मवेशियों को निकालते समय गहरे पानी में डूब गया। उसे डूबता देखकर आसपास के लोगों ने बाहर निकाला और सीएचसी ले गए। डॉ. सौरभ सचान ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

आयुष चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। एक भाई की पहले मौत हो चुकी है। बेटे की मौत से मां पूजा बेहाल है। थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने बताया कि तालाब में डूबने से बच्चे की मौत हुई है। परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें