फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जलविहार महोत्सव में कालिया नाग मर्दन की लीला का मंचन

विज्ञापन
लीला का मंचन करते स्थानीय कलाकार। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
पुरवा। ब्लॉक क्षेत्र के महरामऊ गांव स्थित श्री कंदलेश्वर बाबा मंदिर परिसर में मंगलवार को जलविहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कंदरा तालाब में नाव पर भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कालिया नाग के मर्दन की लीला का मंचन गांव के कलाकारों ने किया।
विज्ञापन

महोत्सव में हवन-पूजन, भोलेनाथ का शृंगार, मेला, आल्हा गायन और भोलेनाथ की आरती का आयोजन किया। इसके बाद तालाब में नाव पर कलाकारों ने कालिया नाग मर्दन लीला का मंचन किया। कलाकारों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। यहां मेला अध्यक्ष अरविंद पटेल, अवधेश प्रकाश सिंह, गौरव पटेल, सतीश पटेल, विजय शंकर, अभिषेक कुमार पटेल, श्रवण कुमार पटेल व संदीप कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें