फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लेखपाल संघ ने अतिरिक्त हल्कों का किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
एसडीएम धर्मेंद्र सिंह को ज्ञापन देते तहसील लेखपाल संघ के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
पाटन। तहसील लेखपाल संघ ने शासन स्तर पर लंबित मांगों के संबंध में ज्ञापन मंगलवार को एसडीएम को दिया। इसमें अतिरिक्त प्रभार वाले हल्कों का बस्ता भी जमा किया गया।
विज्ञापन

तहसील लेखपाल संघ बीघापुर के अध्यक्ष मर्दन सिंह के नेतृत्व में लेखपालों ने मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें अंतरमंडलीय स्थानांतरण, चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति, भत्ता वृद्धि, टेक्निकल पद घोषित करने संबंधी लंबित मांगों को जिक्र किया गया है। संगठन मंत्री अमित सिंह ने बताया कि आश्वासन के 45 दिन बाद भी लंबित मांगों पर कोई कार्रवाई न होने पर प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर लेखपालों ने अतिरिक्त हल्कों का कार्य बहिष्कार करते हुए राजस्व निरीक्षक कार्यालय मे बस्ता जमा कर दिया। सोनू कुमार, राशि पटेल, आयुष पटेल, अनुराग श्रीवास्तव, राकेश, सुजीत कुमार, विशाल निर्मल आदि लेखपाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें