एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। संवाद
उन्नाव। पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता-2026 में खिलाड़ियों ने दूसरे दिन रविवार को प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के अलग-अलग आयु व भार वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के 66 किलो सब जूनियर वर्ग में वैभव सिंह पहले, करण सिंह दूसरे व नैतिक पटेल तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के 66 किलो जूनियर वर्ग में दीपक यादव प्रथम, संकल्प यादव दूसरे और गौरव तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में वैभव सिंह प्रथम रहे। करण सिंह ने दूसरा व पुष्पेंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 66 किलो मास्टर वर्ग में अमित पुष्कर ने बाजी मारी। इसी तरह 74 किलो सब-जूनियर वर्ग में कुणाल शर्मा पहले, अनुराग वर्मा दूसरे व राज विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहे। 74 किलो जूनियर वर्ग में नितिन तिवारी प्रथम व अनुज यादव दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, सीनियर वर्ग में कुणाल शर्मा प्रथम, अनुराग वर्मा दूसरे व कुलदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। राष्ट्रीय संयुक्त सचिव राहुल शुक्ला, अध्यक्ष राम जन्म सिंह, अध्यक्ष शिवम सिंह, सौरभ द्विवेदी, डॉ. मनीष सेंगर, स्वामी दयाल सिंह, प्रतीक त्रिपाठी, राहुल कश्यप ने विजेता खिलाड़ियों व निर्णायकों को सम्मानित किया।