फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कल्याणी नदी उफनाई, दो गांवों के किनारे पहुंचा पानी

विज्ञापन
बेहटाकच्छ-तेजीपुर मार्ग पर जलभराव के बीच निकलते राहगीर। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। गंगा में बढ़े जलस्तर से कल्याणी नदी उफना गई है। इससे दो गांवों के किनारे तक पानी पहुंच गया है। कल्याणी में जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो कई गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटरी इलाके के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के दक्षिण दिशा के गांवों में पानी पहले ही पहुंच चुका है। इससे प्रभावित गांवों के ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अब हरदोई जनपद की ओर से इसरापुर व परसौला की पुलिया से गंगा की बाढ़ का पानी पहुंच कर कल्याणी नदी का जलस्तर बढ़ा रहा है। उफना रही कल्याणी से बेहटाकच्छ व शिवलालपुरवा घिरने लगे हैं। इन गांवों के आस-पास की फसलें भी जलमग्न हो गई हैं। पानी इसी तरह बढ़ता रहा तो लोनारी, बाजीपुरवा, इच्छापुरवा, कुशराजपुर, भिलोई, बल्लापुर और देवरिया सहित अन्य गांव भी बाढ़ की जद में आ सकते हैं। लगातार बढ़ रहे कल्याणी नदी के पानी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।
एसडीएम बृजमोहन शुक्ला ने बताया कि नदी के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन पूरी तरह नजर बनाए हुए है। स्थिति बिगड़ने पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

बेहटाकच्छ-तेजीपुर मार्ग पर जलभराव के बीच निकलते राहगीर। स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें