फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: भंडारे में श्रद्धालुओं ने लिया जगन्नाथजी का प्रसाद

विज्ञापन
फोटो-32- भंडारे से पूर्व भगवान जगन्नाथ की आरती उतारते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
उन्नाव। सार्वजनिक श्रीश्री जगन्नाथजी रथ यात्रा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को शहर के गेस्टहाउस में भंडारे का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारियों ने विधि विधान से भगवान जगन्नाथ का पूजन-अर्चन कर भोग लगाया। आरती के बाद भंडारे में लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। समिति ने आयोजन में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं व पदाधिकारियों को प्रतीक चिह्न व अंगवस्त्र देकर आभार जताया। भंडारे के बीच डॉ. राम कुमार शर्मा ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। भंडारे में जिला पंचायत अध्यक्षा शकुन सिंह व प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह, सदर विधायक प्रतिनिधि प्रखर गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें