फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार और बेंच में सामंजस्य जरूरी : न्यायिक मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
फोटो-16- नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराते न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्क राठौर। स्रोत: अ
विज्ञापन
बीघापुर। तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को संपन्न हुआ। न्यायाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्क राठौर ने कहा कि बार और बेंच में समन्वय से न्याय की गरिमा बनी रहती है।
विज्ञापन

न्यायिक मजिस्ट्रेट ग्राम न्यायालय कनिष्क राठौर ने बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, महामंत्री सुरेश पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष केपी वर्मा व आनंद, कोषाध्यक्ष दीपक को शपथ दिलाई। इस दौरान न्यायाधिकारी ने कहा कि समाज के लोग जब अपनी आवाज नहीं उठा पाते तब अधिवक्ता उनकी आवाज उठाने का काम करता है। समारोह को एसडीएम आनंद कुमार नायक, उपनिबंधक बीघापुर प्रभात सिंह, उन्नाव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश मिश्र, महामंत्री अनुज बाजपेई, एसडीएम न्यायिक यादवेंद्र सिंह, तहसीलदार गणेश सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्ष केपी सिंह ने चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले चुनाव अधिकारी श्यामू सिंह, रणविजय सिंह, निर्मल बाबू को सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें