फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अंडरपास में जलभराव से आवागमन बंद

विज्ञापन
फोटो-27-ताजपुर के रेलवे अंडरपास में भरे पानी को ट्रैक्टर व पंप की मदद से निकालते कर्मचारी। संवा
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। दो दिन की झमाझम बारिश से बांगरमऊ और गंजमुरादाबाद के बीच बने रेलवे के तीन अंडरपास में जलभराव हो गया। इसके कारण इन मार्गों पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। ताजपुर अंडरपास से दिन भर ट्रैक्टर लगाकर पानी निकाला जाता रहा।
विज्ञापन


बालामऊ रेलवे लाइन पर नसिरापुर, महमदाबाद और ताजपुर में ये अंडरपास स्थित हैं। पानी के निकास के लिए बनी नालियों के पाइप चोक होने से जलभराव हुआ। सोमवार से मंगलवार दोपहर तक हुई बारिश से तीनों अंडरपास पानी से भर गए। ताजपुर अंडरपास में 12 फीट तक पानी भर जाने से मार्ग सोमवार से बंद है। महमदाबाद में पांच फीट और नसिरापुर अंडरपास में चार फीट तक पानी भर गया था। सबसे व्यस्त नसिरापुर मार्ग को सुबह दो घंटे के लिए जंजीर बांधकर बंद किया गया था।
मंगलवार शाम तक ताजपुर अंडरपास का रास्ता नहीं खुल सका। यहां भरा पानी पूरी तरह नहीं निकाला जा सका है। रेलवे के सीनियर इंजीनियर आरबी गौतम ने बताया कि नसिरापुर और महमदाबाद अंडरपास का पानी निकाल कर रास्ता खोल दिया गया है। ताजपुर अंडरपास से पानी निकालने का काम जारी है। यहां आवागमन बुधवार को बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



फोटो-29- उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर गनेशीखेड़ा में बदहाल सड़क। संवाद
गनेशीखेड़ा में नाली नहीं, जलभराव से टूट रही हाईवे की सड़क
ग्रामीणों की मांग, बस्ती में सड़क किनारे बनवाई जाए नाली
संवाद न्यूज एजेंसी
पाटन। सुमेरपुर ब्लॉक के गनेशीखेड़ा में नाली न होने से उन्नाव-रायबरेली मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया है। घरों का पानी सड़क पर जमा होने से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
लगातार पानी भरे रहने से सड़क ध्वस्त हो गई है। सहिला, बिसरामऊ, जालिमगंज, कुतुबपुर, बाबूखेड़ा, उसरहा बेहटा, मवइया और पोखरी सहित कई गांवों के लोग इसी मार्ग से आते-जाते हैं। बड़ी संख्या में स्कूली छात्र भी साइकिल और पैदल इसी सड़क से स्कूल जाते हैं। मार्ग के गड्ढों में गिरकर छात्र अक्सर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने सड़क किनारे नाली बनवाने की मांग की है। ग्राम प्रशासक कृपा शंकर ने बताया कि नाली निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को कई बार पत्र भेजे गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

फोटो-27-ताजपुर के रेलवे अंडरपास में भरे पानी को ट्रैक्टर व पंप की मदद से निकालते कर्मचारी। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें