बेहटामुजावर। तकिया निगोही गांव में घर से 200 मीटर दूर तालाब में बच्ची नहाते समय डूबने लगी। शोर सुन लोग दौड़े और उसे बाहर निकालकर सीएचसी लाए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के तकिया निगोही गांव निवासी मुन्ना की बेटी सारिया (11) मंगलवार शाम 4:30 घर से 200 मीटर दूर तालाब के पास मवेशियों को लेकर गई थी। तभी वह तालाब में जाकर नहाने लगी। गहराई में जाने से वह डूबने लगी तो शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह डूब चुकी थी। आनन-फानन उसे निकालकर सीएचसी लाए, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। बेटी की मौत से मां साजिदा और अन्य परिजन बेहाल हैं। वह पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया घटना की जानकारी नहीं है।