फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हड़ताल पर तीसरे दिन भी डटे रहे सफाईकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की हड़ताल सोमवार तीसरे दिन भी जारी रही। कार्य बहिष्कार से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से नागरिक परेशान है।
विज्ञापन

नगर पंचायत में तैनात संविदा सफाई कर्मियों के अक्तूबर व नवंबर माह के मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इससे नाराज सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए शनिवार से हड़ताल शुरू की थी जो सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रही। सफाई कर्मी ललित कुमार व अजीत कुमार ने बताया कि उनके अक्तूबर माह के तीन हजार पांच सौ और नवंबर माह के 10 हजार पांच रुपये मानदेय का भुगतान नहीं मिला है। सफाई कर्मियों ने इस संबंध में अब जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की बात कही है।
अधिशाषी अधिकारी शालिनी त्रिपाठी ने बताया कि नवंबर 2025 से नई सेवा प्रदाता कंपनी की सेवाएं ली जा रही है। पिछली कंपनी ने मानदेय का भुगतान नहीं किया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें