सफीपुर/चकलवंशी। छात्र संख्या के आधार पर ब्लॉक क्षेत्र के चार व मियागंज के आठ विद्यालयों को निकट के विद्यालयों में समायोजित करने के निर्देश जारी हुआ था। शुक्रवार को विभाग ने इस रोक लगाते हुए विद्यालयों पूर्ववत संचालन के निर्देश जारी किए है। इस पर अभिभावकों ने खुशी जाहिर की है।
बीईओ मनींद्र कुमार ने बताया कि मियागंज ब्लॉक के भक्ता खेड़ा, टियर, मवई ब्रम्हनान, कूरेमऊ, नूरुल्लानगर, नया खेड़ा, महमूदपुर, आपामऊ झाड़ा प्राथमिक पाठशाला व सफीपुर ब्लॉक की मोहीखेड़ा, ऊंचा नेवादा, अंधेलिया व लूटापुर विद्यालयों को समायोजित किया गया था। नए आदेश के अनुसार दोनों ब्लॉकों के कुल 12 विद्यालयों का संचालन पूर्व की भांति होगा। शिक्षकों की तैनाती भी पहले की तरह रहेगी।
मियागंज ब्लॉक के नयाखेड़ा प्राथमिक विद्यालय को डेढ़ किमी दूर बजेहरा में समायोजित किया गया था। इस पर ग्राम प्रधान अनुज कुमार, विशाल, विमल, देशराज, चंदा सिंह, युवराज सिंह, करन सिंह समेत करीब पचास अभिभावकों हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री व बीएसए को भेज कर समायोजन निरस्त करने की मांग की थी। अब समायोजन निरस्त किए जाने पर अभिभावकों ने खुशी जाहिर की है।