फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बादल और बारिश से घटा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कई दिनों से उमस भरी गर्मी के बाद बृहस्पतिवार की शाम और शुक्रवार सुबह बादलों की मेहरबानी और बारिश ने लोगों को कुछ राहत पहुंचाई। हालांकि दोपहर को निकली चटख धूप फिर लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

पांच दिनों के बाद जिले में बृहस्पतिवार शाम और फिर शुक्रवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने गर्मी और उमस से परेशान लोगों को काफी हद तक राहत दी। हालांकि शुक्रवार दोपहर को निकली तेज धूप ने इस राहत को ज्यादा देर टिकने नहीं दिया। नतीजतन गर्मी से बेहाल लोग पसीना बहाते नजर आए। बृहस्पतिवार को दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस था। शाम और सुबह हुई बारिश में तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन धूप निकलने के बाद यह 34 और 35 डिग्री तक पहुंच गया।
फोटो-14- नसिरापुर में धान रोपाई के लिए पौध उखाड़ते श्रमिक। संवाद
बारिश होने से धान की रोपाई तेज
गंजमुरादाबाद। भारी बारिश की प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्र के किसानों को बृहस्पतिवार की शाम करीब डेढ़ घंटे तक मूसलाधार बारिश ने राहत पहुंचाई। खेत खलिहानों में अच्छी तरह पानी से भर जाने से शुक्रवार किसान खेतों में धान की रोपाई करते नजर आए। आलम यह रहा कि श्रमिक न मिल पाने पर कई किसानों ने परिजन के साथ ही धान की रोपाई शुरू की। पर्याप्त पानी मिल जाने से इन किसानों को पलेवा कराने के लिए पंप सेट पर रुपये नहीं खर्च करने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें