फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध की तुरंत दें पुलिस को सूचना

विज्ञापन
फोटो-8- जीजीआईसी पुरवा में टीम छात्राओं को जानकारी देतीं मिशन शक्ति की टीम। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
पुरवा। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व श्रीमती रामरानी देवी चौरसिया पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। किसी भी समस्या पर बेझिझक शिकायत करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

एंटी रोमियो प्रभारी सुमन यादव ने टीम की दीक्षित यादव, पायल सेंगर व विनिमय के साथ छात्राओं को जागरूक किया। बताया कि छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध होने पर तत्काल पुलिस व संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें। शिकायत करने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाता है। कार्यक्रम में विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी के साथ ही साइबर ठगी से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी जागरूक किया। छात्राओं की समस्याएं भी सुनी।
जीजीआईसी की प्रधानाचार्या शुभ्रा सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गौरव शर्मा, शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें