फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वैकल्पिक रास्ते के गड्ढों में पीडब्ल्यूडी ने भरवाई मिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
परियर। स्थानीय बिठूर मार्ग पर पुलिया निर्माण के चलते बनाए गए वैकल्पिक रास्ते में बरसात का पानी भरने से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। पीडब्ल्यूडी ने मंगलवार को इन गड्ढों में मिट्टी भरवा कर राहगीरों को कुछ हद तक राहत पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के परियर-बिठूर मार्ग पर रामानंदी के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा पुलिया बनाई जा रही है। राहगीरों को आवागमन में कोई असुविधा न हो इसके लिए वैकल्पिक मार्ग भी बनाया गया है। पिछले दिनों हुई बारिश का पानी भर जाने से वैकल्पिक रास्ते पर कीचड़ से लोगों को परेशानी हो रही थी। इस पर मंगलवार को पीडब्ल्यूडी ने जेसीबी से मिट्टी डलवाकर वैकल्पिक मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई है।रेइससे समस्या का स्थायी निराकरण तो नहीं हुआ लेकिन रास्ते में हुए बड़े-बड़े गड्ढों में मिट्टी पड़ जाने से लोगों को आवागमन में कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी। वहीं, पुलिया निर्माण की सुस्त गति के चलते मुख्य मार्ग से आवागमन चालू होने में अभी करीब 10 दिन से अधिक समय लग सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें