फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। बारा सगवर थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर डिठूंमा में जमीन में कब्जेदारी के मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे पर पुलिस ने मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के थाना सरेनी के बरदरा धनपालपुर निवासी शिवबोध सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि शनिवार को वह बारा सगवर थाना क्षेत्र के बीरपुर डिठूमा में अपनी संक्रमणीय जमीन पर तार की बाड़ लगवा रहा था। आरोप है कि इस दौरान लंबे अरसे से उस जमीन को कब्जा करने की फिराक में रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामचंद्र सिंह के बेटे राघवेंद्र सिंह आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
आरोप है कि राघवेंद्र सिंह ने उसके बेटे शिव प्रकाश, बहू अंकित व आनंद कुमार की पिटाई की। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि शिवबोध सिंह की तहरीर पर राघवेंद्र पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामचंद्र सिंह उर्फ पप्पू का कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद शिवबोध सिंह लंबे समय से जमीन पर कब्जा करने के लिए लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें