फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हादसे में घायल किसान ने दम तोड़ा

विज्ञापन
फोटो-4- छंगा (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बीघापुर। अकवाबद गांव में मार्ग दुर्घटना में एक पैर गंवाने वाले किसान की 54 दिन बाद घर पर मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के अकवाबाद निवासी शिवमूर्ति ने बताया कि भाई छंगा (57) नौ मई को फसल की रखवाली करने गए थे। शाम को पैदल घर लौटते समय उन्नाव-लालगंज हाईवे पर गांव के सामने सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। इससे दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया था। कानपुर के निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। पैर खराब होने पर डॉक्टर ने काट दिया था। हालत में सुधार न होने पर घर ले आए थे। शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। उनके कोई संतान नहीं है। पति की मौत से पत्नी बबली बेहाल है। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। सबसे बड़े भाई कौशल किशोर होमगार्ड थे। उनकी भी सड़क हादसे में मौत हुई थी। कोतवाल अरविंद कुमार कटियार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें