फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लोडर की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, दूसरे गंभीर

विज्ञापन
फोटो-3- मीरा (फाइल फोटो)। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के कैंची मोड पर रविवार की रात भीषण गर्मी से राहत के लिए घर के बाहर बैठे बुजुर्गों को तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि दूसरे बुजुर्ग की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन रोड कैंची मोड़ निवासी मीरा (60) रविवार रात अत्यधिक गर्मी होने के कारण घर के बाहर बैठकर पड़ोसी बाल कृष्ण (85) से बात कर रही थीं। इसी बीच पुरवा की ओर जा रहा लोडर ने दोनों को टक्कर मार दी। टिनशेड भी टूटकर उनके ऊपर गिर गया। बेटे गौरव ने घायल मां को सौ बेड अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार की रात करीब दो बजे इलाज के दौरान मीरा की मौत हो गई। घायल बालकृष्ण का इलाज चल रहा है। बेटे सौरभ ने बताया कि तीन बेटियां और तीन बेटे हैं।
पुलिस लोडर को कब्जे में लेकर चालक लखनऊ के थाना बंथरा के हरौनी निवासी अरविंद कुमार से पूछताछ कर रही है। कोतवाल अरविंद कुमार कटियार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें