फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: राजकीय सम्मान के साथ सीआरपीएफ जवान को दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
फोटो-11- अंतिम संस्कार के दौरान घाट पर मौजूद सीआरपीएफ जवानों की टोली। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
परियर। स्थानीय गंगा तट पर दिवंगत सीआरपीएफ जवान संतोष शुक्ला को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के न्यामतपुर गांव निवासी संतोष शुक्ला केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रयागराज में तैनात थे। शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुक जाने से उनका निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को सीआरपीएफ का दल तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए एकत्र हुए। इसके बाद सीआरपीएफ जवानों ने साथी को गंगा तट पर अंतिम विदाई दी। इस दौरान एसडीएम शिवेंद्र वर्मा, क्षेत्राधिकारी दीपक यादव, तहसीलदार देवेंद्र यादव और कोतवाल संदीप मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

परियर। स्थानीय गंगा तट पर दिवंगत सीआरपीएफ जवान को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान एसडीएम, क्षेत्राधिकारी व तहसीलदार भी घाट पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें