फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कमाऊ बेटों की मौत से उजड़े तीन परिवार

विज्ञापन
फोटो-38- पवन कुमार (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सफीपुर। कर्नाटक में सीमेंट फैक्टरी का सामान डीसीएम में लादकर कार्यस्थल पर जाते समय गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटने से कुरसठ निवासी तीन युवकों की मौत हो गई थी। उनका कहना है कि वही कमाने वाले थे। अब फिर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आसीवन क्षेत्र के कस्बा कुरसठ निवासी इस्मत अली की कर्नाटक में वॉल कंपाउंड का कारखाना है। उसी में आसीवन के गांव भारतखेड़ा निवासी पवन कुमार (25) पुत्र भोलानाथ, कुरसठ के नजीर (20) पुत्र वसीम शाह और आदिल अली (25) पुत्र मंगल मजदूरी करते थे। आदिल के भाई इस्मत अली ने बताया कि यह तीनों मार्च में कर्नाटक गए थे। 22 जून को साइड लगाने के लिए डीसीएम पर सीमेंट की दीवार लादकर साइड पर जा रहे थे। कर्नाटक के थाना इत्तूर के गांव बेला ग्राम के पास रात 1:30 बजे डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई थी। डाले में बैठे पवन, नजीर और आदिल उसी में दब गए थे। पुलिस ने सभी को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। बृहस्पतिवार को शव लाने के बाद उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। बताया कि पवन चार भाई-बहनों में छोटा था, लेकिन उस पर परिवार की जिम्मेदारी थी। उसकी मौत से मां शिवदेवी, बहन मोहिनी और अन्य परिजन बेहाल हैं। नजीर चार भाइयों में सबसे छोटा था। मां आसिया बेहाल हैं। आदिल अली आठ भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां नईमा खातून और अन्य परिजन बेहाल हैं।

फोटो-38- पवन कुमार (फाइल फोटो)

फोटो-38- पवन कुमार (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें