फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जुलूस में गूंजी या हुसैन की सदाएं, अजादारों ने किया मातम

विज्ञापन
फोटो-15- शहर में मुहर्रम के जुलूस में शामिल ताजिए। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में शुक्रवार को यौमे आशूरा पर अलम और ताजिया के जुलूस निकाले गए। मातम के बीच देर शाम कर्बला में ताजिये दफनाए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर में मुहर्रम के यौमे आसूरा के मौके पर जुलूस-ए-हुसैनी निकाला गया। शहर के ककरहा बाग से उठा जुलूस छोटे, बड़े चौराहे, धवन रोड व छिपियाना होते हुए तालिबसराय में समाप्त हुआ। इस दौरान अंजुमन हुसैनिया और अंजुमन अजा-ए-हुसैन के अजादारों ने नौहाख्वानी करते हुए इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। सीनाजनी और छुरी का मातम किया। जुलूस के दौरान अखाड़ा खेल गया जिसमें लाठी, बाना व तलवारबाजी के करतब दिखाए । जुलूस में शामिल ताजियों को तालिबसराय के कर्बला में दफनाया गया।
इस दौरान डीएम घनश्याम मीणा, एसपी जयप्रकाश सिंह, एडीएम सुशील कुमार गोंड, एएसपी अखिलेश सिंह, सीओ सिटी विनी सिंह व कोतवाली पुलिस मौजूद रही। उधर, मुस्लिम समुदाय के ही कुछ लोगों ने शहर के बड़े चौराहे पर रक्तदान शिविर लगाया। 20 से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक किए ताजिये
सफीपुर। अलग-अलग स्थानों से ताजिया उठाकर करबला में लोगों ने नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक किया। इसके अलावा पूरी रात घरों-इमाम चौक पर रखे ताजियों की जियारत की। आग पर चलकर मातम किया। मोहल्ला मीर बाजार, सय्यदवाड़ा, जामी सराय से ताजिये का जुलूस निकाला गया। अंजुमनों ने नौहा पढ़ा और मातम कर करबला पहुंचाया।
उधर, हसनगंज की मोहान नगर पंचायत में मोहर्रम पर गमगीन माहौल में ताजिया जुलूस निकाला गया। मुहर्रम पर नगर पंचायत बीघापुर, पाटन, तेवरिया, बिहार, मनिकापुर, भगवंतनगर, लिलिया, सवाइन में छोटे बड़े ताजिये निकल कर मातमी ध्वनि के साथ हुसैन की याद में नातिया पढ़कर मातम मनाया। एसडीएम रणवीर सिंह, तहसीलदार गणेश सिंह, नायब तहसीलदार विजय रंजन श्रीवास्तव, सीओ मधुप नाथ मिश्रा, कोतवाल अरविंद कुमार, थाना प्रभारी बिहार राहुल सिंह, एसओ बारासगवर धर्मेंद्र नाथ मिश्रा रहे।

आगे निकलने की होड़ में ताजियादारों में कहासुनी
गंजमुरादाबाद। शुक्रवार भोर पहर नगर के लगभग सभी इमाम चौक के ताजियों का जुलूस निकला। खत्रियाना मोहल्ला में एक ताजियादार के आगे निकलने से झल्लाए दूसरे ताजियादार ने ताजियों को जमीन पर रखकर विरोध जताया। हालांकि बाद में लोगों के समझाने पर वह शांत हो गया और आगे बढ़ गया। बांगरमऊ कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि आगे निकलने को लेकर ताजियेदारों में कहासुनी हुई थी जो समझाने पर शांत हो गए।

झालरों से रोशन किया इमाम चौक, बांटा लंगर
बांगरमऊ। मुहर्रम की नौंवी तारीख पर बृहस्पतिवार की रात सुरसेनी के इमाम चौक, नगर के मोहल्ला गुलाम मुस्तफा, हुसैनी मस्जिद व इमाम चौक, मुकरियाना, मेमारन टोला, सरांय, गोंडा टोला, नसीम गंज, दरगाह मोहल्ला, गुलाम मुस्तफा, कस्बा टोला व पुरबिया टोला आदि स्थानों पर ताजियों और इमाम चौकों पर खूब रोशनी व सजावट की गई। इस दौरान लंगर भी बांटा गया।

फोटो-15- शहर में मुहर्रम के जुलूस में शामिल ताजिए। संवाद

फोटो-15- शहर में मुहर्रम के जुलूस में शामिल ताजिए। संवाद

फोटो-15- शहर में मुहर्रम के जुलूस में शामिल ताजिए। संवाद

फोटो-15- शहर में मुहर्रम के जुलूस में शामिल ताजिए। संवाद

फोटो-15- शहर में मुहर्रम के जुलूस में शामिल ताजिए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें