फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर किसान की मौत

विज्ञापन
फोटो-6- गिरी वह कच्ची दीवार जिसकी चपेट में आकर  हुई पप्पू की मौत। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। सरांय गांव में शुक्रवार की सुबह नौ बजे अचानक कच्ची दीवार गिर गई। इसके मलबे में दबकर किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के सरांय गांव निवासी पप्पू ( 45) खेती करते थे। शुक्रवार को पडोस में रह रही चाची जगदेई के घर जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे घर के सामने खड़ी कच्ची दीवार के पास पहुंचे, तभी अचानक पूरी दीवार पप्पू के ऊपर ही गिर गई। वे मलबे में दब गए। आनन-फानन ग्रामीणों ने मलबा हटाया और स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनका विवाह नहीं हुआ था। वह चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर के थे।
थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि दीवार पप्पू की ही थी। उसी मलबे में दबकर उनकी मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें