फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से घायल ऑटो चालक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। बुधवार को हरदोई वाहन की टक्कर से घायल ऑटो चालक को परिजन घर ले आए थे। बृहस्पतिवार दोपहर हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के टिकरा सामद गांव निवासी अमन कुमार ने बताया कि बड़े भाई सत्यम तिवारी (26) ऑटो रिक्शा चलाते थे। बुधवार सुबह वह सवारियां लेकर लखनऊ गए थे। वापस लौटते समय हरदोई-लखनऊ मार्ग पर मलिहाबाद में वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी मलिहाबाद में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था लेकिन परिजन उन्हें घर ले आए। बृहस्पतिवार दोपहर को हालत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने उन्हें घोषित कर दिया। सत्यम छह भाइयों में सबसे बड़े और अविवाहित थे। माता-पिता की मौत हो चुकी है। एसओ संजीव कुशवाहा ने बतया भाई अमन कुमार की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें