फोटो-15- खंती में गिरी क्षतिग्रस्त डीसीएम। स्रोत: पीआरवी
गंजमुरादाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के देवखरी के पास तेज रफ्तार डीसीएम साइड की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे खंती में चली गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं।
कानपुर नगर के थाना चौबेपुर के मोहम्मदपुर गांव निवासी चालक प्रिंस (23) डीसीएम में हरियाणा से स्टील के बर्तन लादकर लखनऊ जा रहा था। शनिवार की रात करीब एक बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के देवखरी गांव के पास चालक को झपकी आ गई। इससे बेकाबू डीसीएम किनारे लगी लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे खंती में चली गई। चालक को मामूली चोटें आई। सूचना पर पहुंची यूपीडा और पीआरवी पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त डीसीएम को खंती से बाहर निकाला। यूपीडा की स्वास्थ्य टीम ने घायल चालक को प्राथमिक उपचार दिया। (संवाद)