फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर पलटा आलू लदा ट्रक, चालक व क्लीनर घायल

विज्ञापन
फोटो-27- सड़क पर बिखरे आलू के बोरे किनारे कराते यूपीडा के कर्मचारी। स्रोत: पीआरवी
विज्ञापन
औरास (उन्नाव)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना क्षेत्र के लोधाटिकुर गांव के पास आलू लदा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इससे चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर आलू बिखरने से यातायात एक घंटे प्रभावित रहा। करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

इटावा जिले के बरालोकपुर निवासी चालक अंकित कुमार (28) व गांव के ही क्लीनर विनय यादव (35) के साथ ट्रक में आलू लादकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते से लखनऊ जा रहे थे। शनिवार दोपहर करीब एक बजे औरास थाना क्षेत्र के लोधाटीकुर गांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक व क्लीनर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने अंकित कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, ट्रक पर लदा आलू सड़क पर बिखरने से एक्सप्रेसवे का यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों व पुलिस ने बिखरे आलू के बोरों को किनारे करा कर रास्ता साफ कराया। इस दौरान करीब एक घंटे यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें