फोटो-41 हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र के हिनौरा मोड़ के पास सोमवार रात आठ बजे लखनऊ की ओर जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर में पीछे से भिड़ गया। ट्रेलर का केबिन व इंजन वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से आगे नहीं बढ़ सका। इससे डेढ़ किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दूसरे ट्रेलर का इंजन लगवा कर उसे हटवाया।
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के हिनौरा मोड़ के सामने सोमवार रात करीब आठ बजे कानपुर-लखनऊ हाईवे पर कबरई से गिट्टी लादकर लखनऊ जा रहा ट्रेलर आगे चल रहे ट्रेलर आगे चल रहे डंपर में पीछे से घुस गया। जिससे ट्रेलर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। हाईवे के बीचों-बीच दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के खड़े होने से हाईवे पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया और वाहनों की करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं।
इस बीच जाम में फंसे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हादसे और जाम की सूचना मिलते ही सोहरामऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर किनारे कराया और दूसरे ट्र्रेलर का इंजन लगाकर हटावाया इसके बाद यातायत रेंगना शुरू हुआ और यातायात पूरी तरह से सामान्य होने में डेढ़ घंटा लग गया।