फोटो-32- बेटी की मौत से बिलखती मां इंद्राणी व परिजन। संवाद
- फोटो : गंध कुटी में फूल पूजा करते बौद्ध अनुयायी।
सफीपुर। मंगलवार की दोपहर डेढ़ माह की गर्भवती उर्मिला (22) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पति उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गया। अल्ट्रासाउंड के बाद डॉक्टर ने गर्भस्थ शिशु में गड़बड़ी बताकर गर्भपात की सलाह दी। हालांकि, उर्मिला घर लौट गई। कुछ देर बाद उसकी हालत फिर बिगड़ने लगी। परिजन उसे दोबारा सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उर्मिला का विवाह 25 फरवरी 2026 को मनोज से हुआ था। 22 मई को उसे दर्द और ब्लीडिंग की शिकायत हुई थी। उमाकांत ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम की मांग की है। बेटी की मौत से मां इंद्रावती, भाई उमाकांत, पति अनूप का रो रोकर बेहाल हैं।
कोतवाली प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस संचित शर्मा ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।