फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: करंट की चपेट में आकर वृद्ध किसान की मौत

विज्ञापन
फोटो-12-रामऔतार पाल (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र में पानी की मोटर का तार जोड़ रहे वृद्ध किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। फिलहाल परिजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। दिल्ली में मजदूरी करने वाले इकलौते बेटे के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के महिपतखेडा निवासी रामऔतार पाल (65) खेती करते थे। पत्नी राजरानी ने बताया कि मंगलवार को गांव से कुछ दूर हनुमान मंदिर पर भंडारा था। वहां तैयारी कराने के बाद वह घर नहाने आए थे। पानी भरने के लिए प्लास से मोटर का तार जोड़ रहे थे। प्लास की प्लास्टिक कटी होने से करंट की चपेट में आकर झुलस गए। उनकी मौके पर मौत हो गई। बताया कि इकलौता बेटा राकेश दिल्ली में मजदूरी करता है। उसे सूचना दे दी गई है। दो बेटियां सुनीता और शशि हैं जिनकी शादी हो चुकी है। पावा चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। परिजन बेटे के आने का इंतजार कर रहे हैं।

फोटो-12-रामऔतार पाल (फाइल फोटो)।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें