फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: इंटरमीडिएट के 34 और हाईस्कूल के 21 मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
फोटो-11- छात्रा को पुरस्कृत करते बीडीओ पंकज गौतम व पीएचसी प्रभारी पंकज पांडेय। संवाद
विज्ञापन
बीघापुर। नगर पंचायत स्थित कमलापति इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बीडीओ और पीएचसी प्रभारी ने मेधावियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह में इंटरमीडिएट की निहारिका, अभिषेक गुप्ता,अंशिका, अंजू देवी, ओम सिंह, हर्ष, गोविंद कुमार, रेहान, लक्ष्मी देवी, आदर्श पांडेय सहित 34 छात्रों और हाईस्कूल के अमनजीत वर्मा, हंस शर्मा, सूर्यकुमार, अमन कुमार, श्वेता, दीपाली, निशा, प्रभात मिश्रा सहित 21 छात्रों को बीडीओ पंकज गौतम व पीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज पांडेय ने सम्मानित किया। बीडीओ पंकज गौतम ने कहा कि सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में 84 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्र बता रहे हैं कि यहां के शिक्षक मेहनत से पढ़ा रहे हैं। पीएचसी प्रभारी ने भी मेधावियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार दीक्षित, वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. राजेश मिश्रा, अध्यक्ष एसी बाजपेई, मंडलीय महामंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, फुन्नी प्रसाद त्रिपाठी, महानंद शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें