फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कपड़े फैलाते समय तार में उतरे करंट से महिला की मौत

विज्ञापन
फोटो-5- कुसमा (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
पाटन। बिहार थाना क्षेत्र के पनई बुजुर्ग गांव में शनिवार को कपड़े सुखाते समय एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। वह आंगन में बंधे लोहे के तार में गीले कपड़े फैला रही थीं। इसी दौरान तार, कटी केबल के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

पनई बुजुर्ग निवासी पंकज ने बताया कि मां कुसमा (45) शनिवार सुबह नहाने के गीले कपड़े आंगन में बंधे लोहे के तार पर फैला रहीं थीं। पास से ही निकले बिजली के कटे केबल में छूने से तार में करंट दौड़ गया और इसकी चपेट में आ गईं। कुछ देर बाद परिजनों की नजर पड़ी तो किसी तार से अलग किया। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। कुसमा की मौत से बेटे पंकज, पवन और गोलू सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। मंझले बेटे पवन की जुलाई में शादी होनी है। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें