औरास। खेतऊ गांव में बच्ची को सांप ने डस लिया। परिजन पहले झाड़फूंक के चक्कर में पड़े रहे। देर रात हालत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर पहुंचे। डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
औरास थाना के खेतऊ गांव निवासी किसान रामगोपाल घर से 200 मीटर दूर खेत में झोपड़ी बनाकर जानवर पाल रखे हैं। शुक्रवार की शाम सात साल की बेटी प्रियांशी अन्य बच्चों के साथ झोपड़ी के पास खेल रही थी। इसी दौरान सांप को डस लिया। अन्य बच्चों ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन झाड़ फूंक कराने के लिए बच्ची को हरदोई जिले के एक गांव ले गए। वहां कई घंटे रखा गया और उसकी हालत बिगड़ती चली गई। देर रात परिजन औरास सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।