फोटो-15- कॉल सेंटर शुभारंभ के बाद ऑपरेटर से जानकारी लेते सदर विधायक पंकज गुप्ता। स्रोत: कार्यकर
उन्नाव। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए विधायक जन सहायता हेल्पलाइन का शुभारंभ किया है। इस हेल्पलाइन पर सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी।
विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि यह सिस्टम केवल आश्वासन का केंद्र नहीं बल्कि डिजिटल गवर्नेंस का जीता जागता उदाहरण है। यहां हर समस्या का समाधान ट्रैक किया जाएगा। जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह पहल की गई है। हेल्पलाइन सेवा आधुनिक कॉल सेंटर मॉडल पर आधारित है। इसका उद्देश्य बिना किसी बिचौलिए के सेवाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना है।
बताया कि टोल-फ्री नंबर 18008917418 पर कोई भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। ऑपरेटर नाम, मोबाइल नंबर और क्षेत्र की जानकारी डिजिटल पोर्टल पर दर्ज करेंगे। शिकायतकर्ता को यूनिक टिकट आईडी दी जाएगी जिससे शिकायत की स्थिति का पता चल सकेगा।। टीम राशन कार्ड, पेंशन, नाली निर्माण सहित सरकारी विभागों की समस्याओं को संबंधित समस्या अधिकारियों को भेजेगी। अयोध्या दर्शन, नेत्र शिविर और हर घर ज्योति अभियान जैसे क्षेत्रीय मुद्दे भी दर्ज कराए जा सकेंगे।