फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: यातायात बढ़ने से ग्राम पूरा की नहर पुलिया क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा

विज्ञापन
फोटो-38- वाहनों का आवागमन बढ़ने से क्षतिग्रस्त हुई ग्राम पूरा की नहर पुलिया। संवाद
विज्ञापन
चकलवंशी। दोस्तीनगर नहर पुलिया का वैकल्पिक रास्ता बह जाने से नहर की पटरी मार्ग पर वाहनों का आवागमन बढ़ने से पूरा गांव स्थित नहर पुल की दीवार टूट गई। इससे राहगीरों के लिए खतरा बढ़ गया है। नहर पटरी की सड़क पर जगह-जगह गड्ढों से वाहन सवार हिचकोले खाकर सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

हरदोई-उन्नाव-प्रयागराज मार्ग पर दोस्तीनगर के पास निर्माणाधीन पुलिया का वैकल्पिक रास्ता छोटे वाहनों के लिए खुल गया है। पीडब्ल्यूडी ने दो पाइप डालकर एक ओर से रास्ता चालू कर दिया है। निर्माणाधीन पुलिया के दूसरी ओर नहर का पानी बांध दिया है। माखी नहर कोठी से पानी रिसकर पुलिया के पास जमा हो रहा है। इस वैकल्पिक मार्ग से छोटे वाहन और मिनी बसें ही निकल पा रहीं हैं। चार दिन बाद भी इस मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन शुरू नहीं हो सका है। इससे इन वाहनों को 25 किलोमीटर चक्कर लगाना पड़ रहा है।

वही, मुख्य राज मार्ग बंद होने से वाहन रऊकरना से पूरा निस्फपंसारी पुलिया से नहर पटरी होते हुए दोस्तीनगर के पास निकल रहे थे। वाहनों के अचानक बढ़े दबाव से पूरा गांव के पास की नहर पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिया की दीवार टूट गई है जिससे राहगीरों को खतरा बना रहता है। नहर पटरी की सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे वाहन सवार हिचखोले खाने को मजबूर हैं।

फोटो-38- वाहनों का आवागमन बढ़ने से क्षतिग्रस्त हुई ग्राम पूरा की नहर पुलिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें